logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गोंडपिपरी मार्ग पर धाबा गांव की घटना


चंद्रपुर: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे धाबा निवासी 28 वर्षीय विठ्ठल सुधाकर मोहुर्ले की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार (20 अगस्त) तड़के धाबा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गोंडपिपरी मार्ग पर हुआ। विठ्ठल रोज की तरह पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए अभ्यास करने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विठ्ठल के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। पढ़ाई में होनहार होने के बावजूद उसने उच्च शिक्षा के बजाय पुलिस भर्ती की तैयारी को अपना लक्ष्य बनाया था। पुलिस में भर्ती होकर वह अपनी मां और बहन का सहारा बनना चाहता था। अल्पभूधारक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला विठ्ठल परिवार के भरण-पोषण के लिए खेतों में मजदूरी भी करता था। वह अपने परिवार का मुख्य सहारा था, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया। धाबा पुलिस थाने के प्रभारी हेमंत पवार के मार्गदर्शन में पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार को आर्थिक मदद की मांग
विठ्ठल के परिवार में अब उसकी मां और बहन हैं। घर के कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण सांगडे ने प्रशासन से विठ्ठल के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।