logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सेंट्रल जेल में कैदी के साथ लैंगिंग अत्याचार, अदालत ने 24 घंटे मे जांच पुरी करने का दिया आदेश


नागपुर: सेंट्रल जेल में एक कैदी के साथ लैंगिंग अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कैदी मानसिक तौर पर कमजोर है। पीड़ित को अदालत ले जाया गया जहां उसकी हालात देख जज को शक हुआ, इसके बाद पूछताछ में इस अपराध का खुलासा हुआ है। पुलीस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रोहन बोहरीदास है। आरोपी बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। यह वारदात सोमवार रात को, जेल अस्पताल में हुई। अदालत ने पुलीस को 24 घंटे के अन्दर जांच पुरी कर अदालत में रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मानसिक रुप से आस्वथ कैदी की तबियत खराब थी जिसके कारण उसे जेल के अन्दर मौजुद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आरोपी रोहन को अस्पताल में मरीजों की सेवा करने के लिए रखा गया था। बुधवार रात को आरोपी पीड़ित के साथ लैंगिंग अत्याचार करते हुए घायल कर दिया। दूसरे दिन जब उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया तो उसकी हालात देखकर जज को शक हुआ। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। जिसमे पीड़ित ने अपने साथ हुए अत्याचार की पुरी जानकारी दी।

यह सुनते ही पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अदालत ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेने और 24 घंटे के अंदर जांच पुरी करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। धंतोली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।