logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हत्या के मामले में चार साल पहले रिहा हुआ अपराधी, ट्रेन में चोरी की वारदातों को देता था अंजाम, लोहमार्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: हत्या के एक मामले में जेल से 4 साल की सजा काटकर बेल पर बाहर आया एक आपरधी ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इतवारी बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस  से एक महिला के पर्स को चोरी करने के मामले में लोहामार्ग की स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने इस शातिर आपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया के हवाले किया गया है।

लोहमार्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इतवारी बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री के पर्स को 16 मई के दौरान अज्ञात चोर चुरा ले गया था। ट्रेन में सफर के दौरान महिला की आंख लग गई थी उसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत महिला ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर की थी।

महिला के पर्स में सोने चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन मौजूद था। चोरी हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने सर्विलांस पर रखा था। इसी से शातिर अपराधी से बेलतरोडी निवासी राजेंद्र भेदे का पता चला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन सोने चांदी के आभूषण सहित ₹90000 का माल भी बरामद किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नागपुर शहर में एक हत्या के मामले में उसे 10 वर्ष की जेल हुई थी और 4 साल बाद ही वह जमानत पर छूट कर बाहर आ गया था। इसके बाद से ही वह ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के सामान को चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने लगा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया के हवाले किया गया है।