logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

दहला बुलढाणा; संग्रामपुर में ससुर ने गर्भवती बहू और पोते को उतारा मौत के घाट


बुलढाणा: जिले के चिखली तहसील के असोला में कल सुबह एक युवती को जलाकर मारने की घटना घटी. वहीं, पुलिस इस वारदात की जांच में लगी ही थी कि संग्रामपुर में डबल मर्डर की वारदात हो गई. 

ससुर ने गर्भवती बहू और 10 साल के पोते की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारे का नाम नारायण गायकी (65) है। मृतकों के नाम अश्विनी गणेश गायकी (30) और समर्थ देवानंद गायकी (10) हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नारायण गायकी शराब पीने का आदी है. देवानंद गायकी का बेटा समर्थ कल दोपहर स्कूल से घर आया. तभी आरोपी नारायण गायकी ने घरघुती विवाद का गुस्सा मन में रखते हुए समर्थ के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह देखकर समर्थ की मां चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। लेकिन नारायण की छोटी बहू 9 महीने की गर्भवती थी और वह भाग नहीं सकती थी, बिना सोचे-समझे ससुर ने अश्विनी पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसे इलाज के लिए शेगांव अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अश्विनी के गर्भ में पल रहे 9 महीने के बच्चे की भी मौत हो गई. इससे पहले कि वह दुनिया देख पाता, दादाजी ने उसे दुनिया से उठा लिया। घटना की गंभीरता को समझते हुए तामगांव पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.