logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर में रहे रहे महिला के प्रेमी ने बेटी से किया बलात्कार,किया 7 महीने की गर्भवती


नागपुर: एक ही घर में रह रहे माँ के प्रेमी की बुरी नज़र 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पर पड़ गयी.आरोपी ने माँ की बदनामी का भय दिखाकर लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया और उसे 7 महीने की गर्भवती कर दिया। यह मामला नागपुर शहर से सटे बुटीबोरी इलाके का है. शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि पीड़िता को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस केस में आरोपी 52 वर्षीय सुरेंद्र पाठक है जो मूल रूप से मध्यप्रदेश का निवासी है. 

जानकारी के मुताबिक महिला के पति उसे 16 वर्ष पहले छोड़ चुका है.आरोपी सुरेंद्र शराब का आदी है.पीड़िता की माँ से पहचान होने के बाद दोनों करीब आये और साथ रहने लगे. माँ और आरोपी के साथ रहने के बाद पीड़िता ने इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी. लेकिन उसकी माँ ने उसे समझाया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक जनवरी के महीने में जब पीड़िता की माँ घर पर नहीं थी तब सुरेंद्र शराब के नशे में घर आया.

उसने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता ने इसे प्रतिकार किया जिस पर आरोपी ने उसकी माँ को बदनाम किये जाने की धमकी दी. पहली बार ऐसा किये जाने के बाद डर के मारे पीड़िता ने अपनी माँ को यह बात नहीं बताई जिसके बाद आरोपी के हौसले लगातार बढ़ते रहे. इसके बाद उसने कई बात उसका बलात्कार किया।जिससे वह गर्भवती हो गयी.इसके बाद आरोपी की हकीकत बाहर आयी.