logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पांचपावली पुलिस की कार्रवाई, करीब 30 ग्राम की एमडी की जब्त, चार लोग गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर की पांचपावली पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के बाद 4 आरोपियों को एक कार में मेफेडरोन ड्रग्स की तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कमाल टॉकीज के पास गली में इस ड्रग्स को बेचने के लिए आये थे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से करीब 30 ग्राम एमडी सहित करीब 8 लाख 39 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया है।

पांच पावली पुलिस की टीम बीती रात पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कमाल टॉकीज के पास गली में स्थित देसी दुकान के सामने कुछ लोग एक गाड़ी में आए हैं और एमडी ड्रग्स की बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना पर तुरंत छापा मार कार्रवाई कर पुलिस ने मौके से एक कार सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

तलाशी लेने के बाद उनके पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स भी पुलिस के हाथ लगी। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद फैजान अंसारी, हरपाल बलोटिया, मोहम्मद जावेद मोहम्मद शमीम और सुनील टंडन का समावेश है। आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में शामिल होने की जानकारी है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 लाख रूपयों की एमडी ड्रग्स तीन मोबाइल फोन और वरना कार सहित करीब 8 लाख 39 हजार रुपये के माल को बरामद किया  है। पूछताछ में आरोपियों ने इस ड्रग्स को वाठोड़ा के तस्कर से लाने की भी कबूली दी है जिसके बाद उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।