logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

शराब के नशे में युवक ने बुजर्ग महिला से बलात्कार कर हत्या कर दी 


अमरावती: सारे देश को सन्न कर देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी घटना अमरावती जिले के पथ्रोट में सामने आयी है.यहाँ शराब के नशे में 32 वर्षीय आरोपी युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ न केवल बलात्कार किया बल्कि उसकी निर्ममता से हत्या कर दी.पुलिस ने इस मामले में पथ्रोट निवासी आरोपी विशाल जगन्नाथ नांदुरकर को गिरफ़्तार कर लिया है.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक  अविनाश बारगल और अप्पर पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातव ने मौका ए वारदात का दौरा किया। महिला पर अत्याचार किये जाने के बाद आरोपी ने शराब के नशे में बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके शव को रजाई में छुपाकर रखा था. घटना उजागर होने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. पुलिस ने बताया की 32 वर्षीय आरोपी विशाल नांदुरकर ने अपने घर में काम करने वाली महिला को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं दुष्कर्म के बाद उसने वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने शव को अपने घर में ही अपनी घर में रजाई में छुपाकर रखा था. जिसके बाद वह पथ्रोट थाने के पास भटक रहा था और बोल रहा था कि उसके घर में महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो कुछ नजर नहीं आया. इसके बाद रजाई और अन्य कपड़े हटाकर देखा तो महिला का शव पड़ा मिला। जाँच में पुलिस को विशाल के ही आरोपी होने का सुराग लगा.