logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली विवाद के चलते की युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


नागपुर: गणपति विसर्जन के चलते जहां पूरे शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था इसी बीच नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत धर्मानगर परिसर में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। दरअसल एक दिन पहले ही मृतक की आरोपी के परिवार से मामूली बात को लेकर रास्ते से जाते हुए झगड़ा हो गया था और इसी झगड़े का सुला करने के लिए मृतक अपने दोस्तों के साथ आरोपी के घर पर गया था। हालांकि इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

गणपति विसर्जन के चलते पूरे शहर में पुलिस का चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त था। इसी बीच बीती रात कलमना पुलिस थाने के धर्मानगर परिसर में प्रेम निषाद नामक युवक की एक दिन पहले हुए विवाद के चलते भूपेंद्र बागमरिया नमक युवक ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

दरअसल 27 सितंबर की रात प्रेम निषाद अपने कुछ दोस्तों के साथ गणपति का खाना खाने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान धर्मानगर स्थित ओम साई राम सोसाइटी के पास आरोपी भूपेंद्र अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे हुआ था। क्योंकि प्रेम रास्ते से गालियां देते हुए जा रहा था लिहाजा भूपेंद्र के चाचा ने उसे गालियां देने से टोका था। इस बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में भूपेंद्र के चाचा ने प्रेम को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि उस समय वे सभी लोग वहां से चले गए थे। बीती रात प्रेम निषाद अपने 10 से 15 साथियों के साथ सुलह करने के इरादे से धर्मानगर चौक पर पहुंचा था। जहां फिर से उसका भूपेंद्र से झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में भूपेंद्र ने अपने पास के चाकू से प्रेम की छाती पर वार कर उसे घायल कर दिया। 

हालांकि इसी बीच प्रेम के साथ आए उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए मेयो हॉस्पिटल में दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद कलमना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेंद्र को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। प्रेम निषाद कैटरिंग का काम करता था जबकि भूपेंद्र एक चिकन सेंटर में काम करता है। कलमना पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।