logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शादी का झूठा वादा… नागपुर में दो अलग मामलों में युवतियों से दुष्कर्म, एक नाबालिग गर्भवती


नागपुर: नागपुर के दो अलग‑अलग इलाकों में शादी के झांसे और प्रेम प्रसंग के नाम पर युवतियों के साथ बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मामले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की गर्भवती मिली, जबकि दूसरे में 23 वर्षीय ट्यूशन चलाने वाली युवती के साथ बार‑बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है और आगे की जांच जारी है।

अजनी थाना: 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार
नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के नाम पर शारीरिक शोषण और बलात्कार का आरोप लगा है। आरोप है कि 21 वर्षीय मोहन तिवसकर ने लड़की को शादी का झांसा देकर नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता और आरोपी के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो धीरे‑धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। लड़की की तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो चार महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने मामला अजनी पुलिस थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने मोहन तिवसकर के खिलाफ नाबालिग लड़की से बलात्कार और गर्भवती करने सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निजी अस्पताल में पेशेंट सर्विस का काम करता है।

सक्करदरा: ट्यूशन चलाने वाली युवती से बार‑बार दुष्कर्म
इसी बीच नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बार‑बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता 23 वर्षीय युवती है, जो ट्यूशन क्लास चलाती है। आरोपी की पहचान शादाब खान वकील, बड़ा ताजबाग निवासी के रूप में हुई है, जो मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता था। 2018 में उसने व्हाट्सऐप के जरिए युवती को प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया और युवती के घर के सामने पहुंच गया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झूठा वादा कर घर की छत पर बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और जब उसने शादी की बात उठाई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसे धमकी भी दी। युवती ने जब सक्करदरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने शादाब खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर रही है और पीड़िताओं को कानूनी व सहायता सुविधाएं दिलाने पर भी जोर दिया जा रहा है।