logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से किए कई वार


बुलढाणा: जलगांव जामोद के असलगांव में ने एक पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी. इस घटना से काफी सनसनी फैल गई है. पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले को सुलझा लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम शिवाजी प्रहलाद रायपुरे (33) और हत्यारे पिता का नाम प्रहलाद रायपुरे (65) है. जलगांव जामोद पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि शिवाजी रायपुरे ने रिहायशी मकान में गर्दन पर चोट पहुंचाकर आत्महत्या कर ली है.

मिली जानकारी के मुताबिक, कल रात मृतक शिवाजी और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई. शिवाजी को लगता था कि उनके पिता प्रह्लाद रायपुरे हमेशा शराब पीते थे और गलगलोच करते थे.मृतक पिता को शराब पीने के लिए मना करता था.  

इसी विवाद के चलते आरोपी पिता रात को शराब के नशे में कपड़ों का बैग लेकर निकल गया। रात के खाने के बाद, शिवाजी की माँ अपने पोते-पोतियों के साथ बगल वाले कमरे में सो गईं. इसी दौरान आरोपी पिता ने कुल्हाड़ी से कई वार कर अपने बेटे को मौत के घात उतार दिया. 

सुबह जब शिवाजी की मां झाड़ू लेने के लिए कमरे में गईं तो बेटे शिवाजी को खून से लथपथ देखा। पुलिस को इसकी सूचना मिली। जांच करने के बाद पुलिस ने पिता का पता लगाया और उससे पूछताछ की. आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.