logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अमरावती में फिल्मीस्टाइल रॉबरी, दिन-दहाड़े लुटेरों ने सराफा व्यापरी से 30 किलों चांदी लूटी


अमरावती: अमरावती शहर के नवसारी मार्ग पर जवाहरनगर में दिन दहाड़े एक सराफा व्यापारी से 30 किलो चांदी लूटने का मामला सामने आया है। आठ से दस आरोपियों ने पहले सराफा व्यापारी को घेरा और फिर बन्दुक की नोक पर चांदी लूट ली। इस दौरान पीड़ित ने नगदी और सोना एक घर में फेंक दिया जिससे वह बच गया। इस हादसे में सराफा व्यापारी सहित उसके पिता घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी। दिन दहाड़े हुई फिल्मीस्टाइल डकैती से नागरिकों में भय का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरनगर निवासी अरविंद उत्तमराव जवारे (45) की नवसारी मार्ग पर सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने पिता उत्तमराव जावरे (75) के साथ एक बैग में सोना व नकदी तथा दूसरे बैग में चांदी लेकर दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 27 सीजी 8057 से अपनी दुकान जा रहे थे।

जैसे ही वह घर एक कुछ दूर पहुंचे एक कार और दोपहिया से आए करीब आठ से 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। और आरोपियों ने पिता-पुत्र की दोपहिया को लात मार कर निचे गिरा दिया। दोनों के गिरते ही आरोपियों ने पहले उन्हें बन्दुक दिखाकर धमकाया और सामान छीनने का प्रयास किया। वहीं नहीं देने पर दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने 30 किलो चांदी से भरा हुआ बैग छीन लिया। इसी दौरान सराफा व्यापारी ने सोना और नगदी से भरा हुआ पैसा पास के एक घर में फेंक दिया। 

घर के बाहर आवाज आने और चीख-पुकार मचने के बाद अन्य लोग बाहर निकले। लोगों को देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी गाडगेनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानेदार प्रशांत माने अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजीराव बचाटे, क्राइम ब्रांच की सीमा दातलकर भी मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। 

सरे आम हुई फ्लिमिस्टाइल डकैती से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। वहीं इस घटना के बाद परिसर में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।