logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पहले बिना कारण की मारपीट, गले से चुरा ली सोने की चैन, सीसीटीवी की मदद से लगे पुलिस के हाथ


नागपुर: शराब पीने के बाद सिगरेट और पान खरीदने के लिए एक पान शॉप में खड़े मामा भांजा के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। चार आरोपियों ने दोनों के साथ बिना कारण मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान आरोपी पीड़ितों के गले से सोने की चेन भी छीन कर एक कार में फरार हो गए थे। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी जिसके आधार पर ही नागपुर की वाठोडा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी खरबी निवासी वैभव रूडे बताया जा रहे है। फरियादी रात के समय अपने भांजे भावेश के साथ शराब के नशे में खरबी चौक स्थित एक पान शॉप पर रुके थे। उसी दौरान वहां पहुँचे आरोपी सुमित तामखाने, लुकेश ठाकरे, नीलेश मोरे और ऋषिकेश बडनाइक ने बिना कारण उनसे विवाद करने लगे।

आरोपियों ने हाथ मुक्की से मार कर मामा भांजे को घायल कर दिया और भावेश के गले से उसकी सोने की चेन छीन कर एक कार में फरार हो गए। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जिसके आधार पर ही बाद में चारों आरोपियों को ढूंढ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।