logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पहले बनाए संबंध, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: 23 मार्च से गायब 45 वर्षीय सुषमा कालबांधे का शव पुलिस वाठोडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। हिंगना थाना के बनवाड़ी इलाके से महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक इंगले (32) है। वह आपली बस में ड्राइवर है। आरोपी ने पहले महिला के साथ संबंध बनाएं इसके बाद उसने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक महिला के बीच प्रेम संबंध थे। 23 मार्च को वाठोडा थाने में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराइ गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी जाच शुरू की। पुलिस ने महिला के पति और बच्चो से पूछताछ की। इस दौरान पता चला की महिला का दीपक नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछतछ के लिए बुलाया। पहले तो आरोपी ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन जब पुलिसिया तरीके से पूछा गया तो उसने सारी कहानी बता दी। 

आरोपी ने बताया कि, वह महिला को लेकर हिंगना थाना के बनवाड़ी इलाके के खुले जगह पर गया। जहां उसने पहले महिला के साथ संबंध बनाए। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जहां बाजु में पड़े पत्थर से आरोपी ने उसके सर पर पटक दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपने घर लौट आया। 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस घटना वाली जगह लेकर गई, जहां पुलिस को महिला का शव बरामद कर लिया। शव का पंचनामा कर पुलिस उसे उसे पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।