logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

बिजली बिल भरने के नाम पर न्यायाधीश से दो लाख से अधिक की धोखाधड़ी


भंडारा-बिजली बिल भरने के नाम पर न्यायाधीश के साथ ही धोखाधड़ी होने का मामला प्रकाश में आया है.घटना भंडारा की है और धोखाधड़ी का शिकायत हुए चारुदत्त लक्ष्मीकांत देशपांडे है जो न्यायाधीश है.इस मामले में अब पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है और पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है.दर्ज शिकायत के अनुसार न्यायाधीश को बिजली का बिल तत्काल भरने का एक मैसेज आया.इस मैसेज में कहां गया की अगर वो तत्काल बिल नहीं भरेंगे तो कनेक्शन को काट दिया जायेगा। न्यायाधीश ने तुरंत सम्बंधित नंबर पर फोन किया। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें क्विक सपोर्ट एप इंस्टॉल करने के लिए कहां गया.एप डाउनलोड करने के बाद उन्हें 11 रु नेट बैंकिंग के माध्यम से भरने के लिए कहां गया.न्यायाधीश ने जैसे ही 11 रूपए जमा कराये तत्काल उनके स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट से पहली बार 99 हजार 990 रूपए और दूसरी बार 99 हजार 998 ऐसे 2 लाख 99 हजार 978 रूपए एक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांसफर हो गए.न्यायाधीश को यह बात पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत भंडारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।