logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौज-मस्ती के लिए चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिक सहित आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर और उसके दो नाबालिग साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह सिर्फ मौज-मस्ती के लिए चोरी करता था। पुलिस ने इन तीनों की निशानदेही पर चोरी की गई 6 दोपहिया गाड़ियां और एक कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। अजनी पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले गिरोह के सरगना आकाश रामटेके को को धर दबोचा गया। उससे पूछताछ करने पर उसने अपने दो नाबालिग साथियों के बारे में बताया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे सिर्फ अपनी मौज-मस्ती और खर्चों के लिए वाहन चोरी करते थे। वे चोरी के वाहनों का इस्तेमाल शहर में घूमने और अपने शौक पूरे करने के लिए करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 7 वाहन बरामद किए हैं, जिसमें एक  कार का भी समावेश है। इस  कार को आरोपियों  ने अजनी के विश्वकर्मा नगर से उस समय चोरी किया था जब फरियादी मोहन  अम्बुलकर अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित मुंबई गए हुए थे।