logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रेम संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के जीजा पर हमला, दो गिरफ्तार, वाठोडा थाना परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना  क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है

यह घटना  दिघोरी दहन घाट के पास हुई है। जयताला निवासी आशीष हरसे को अपनी साली और महेश काले के प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। आशीष की साली ने यह बात जब अपने प्रेमी महेश काले को बताई तो उसके बाद महेश काले ने अपने दोस्त अनुराग ढोक के साथ मिलकर आशीष हरसे पर जानलेवा हमला कर दिया। रात के समय दोनों आरोपीयों ने श्मशान घाट के  आशीष को रोका और पहले उसकी पिटाई की। जब आशीष ने इसका विरोध किया, तो महेश काले ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। आशीष को लहूलुहान हालत में देख किसी ने तत्काल वाठोडा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल आशीष को अस्पताल ले गई। आशीष के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेश काले और उसके साथी अनुराग ढोक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आशीष का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।