logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

 Gondia: तेंदुए की खाल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी


गोंदिया: अर्जुनी मोरगांव वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ और तेंदुए का शिकार कर उनके शरीर के अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा किया।

इसी के तहत वन विभाग ने जाल बिछाकर कोचेनारा श्मशान घाट से 2 आरोपियों को हिरासत में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, तीन आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए हैं, और उनके पास से तेंदुए की खाल भी बरामद हुई है।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद वन्यजीव तस्करी के मामले में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले की जांच जारी है, और संभावना जताई जा रही है कि अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इस कार्रवाई से वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वे वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी को लेकर सख्त कदम उठा रहे हैं और इस अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।