logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, मौके पर गई जान


गोंदिया: शनिवार, 20 जुलाई को दोपहर लगभग 2:30 बजे अर्जुनी/मोरगांव तालुका में गोंदिया-बल्लारशा रेलवे लाइन पर देवलगांव-बाराभाटी पोल के बीच ट्रेन की टक्कर से एक खेत मजदूर की मौत हो गई. मृतक का नाम नारायण सुदाम कालसर्पे उम्र 43 वर्ष निवासी नवेगांव/बांध है। मृतक नारायण नवेगांव/बांध निवासी मार्कंड नेवारे के यहां कृषि कार्य में मजदूरी करने गया था.

खेत मालिक नेवारे का खेत देउलगांव में रेलवे लाइन के पास था और नारायण ने लगुशंका के लिए रेलवे लाइन पार की थी। नारायण खेत की ओर लौट रहा था तभी गोंदिया से बल्लाराशा जा रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना रेलवे व पुलिस प्रशासन को दी गयी.

सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवेगांव/बांध ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया. मुकदमा पंजीकृत कर मुकदमा संख्या 15/2024 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक के आदेश पर नवेगांव/बांध पुलिस उक्त घटना की जांच कर रही है. मृतक नारायण के परिवार में पत्नी, 1 बेटा और 1 बेटी है। मृतक के परिजनों ने सरकार से मृतक के वारिसों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.