logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: घरफोड़ियों का पर्दाफाश, तीन आरोपी स्थानीय अपराध शाखा के शिकंजे में; 2.51 लाख रुपये का माल बरामद


गोंदिया: गोंदिया शहर और आसपास के इलाकों में बंद मकानों को निशाना बनाकर घरफोड़ियां करने वाले तीन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, टैबलेट, दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन समेत कुल 2 लाख 51 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस जांच में आरोपियों से रामनगर थाना क्षेत्र की चार घरफोड़ियां, गोंदिया ग्रामीण थाना क्षेत्र की एक घरफोड़ी और छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ है।

आरोपी बंद मकानों की रेकी करने के बाद उन्हें निशाना बनाते थे। लगातार हो रही घरफोड़ियों के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने जांच तेज की और संदिग्धों की जानकारी जुटाकर तीन आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, टैबलेट, दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन सहित 2,51,500 रुपये का सामान जब्त किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी से रामनगर क्षेत्र में हुई चार घरफोड़ियों समेत कुल छह मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।