logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बिजली के खंभों की चोरी करने वाले गिरोह क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: बिजली वितरण के लिए लगाए गए बिजली के खंभों की चोरी करने वाले गिरोह को गोंदिया की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में स्थानीय क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

मुंबई की पॉलीकैप इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा अनुबंध के आधार पर बिरसी से मेंढ़ा तक सड़क के किनारे 16 बिजली के खंभे लगाए गए थे। बाद में जब कार्य का निरीक्षण किया गया, तो गाड़े गये 16 लोहे के बिजली खंभों में से 1 लाख 25 हजार रुपये मूल्य के 15 खंभों को गैस कटर से काटने का मामला सामने आया। इस मामले में तिरोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया। इसी तरह तिरोड़ा क्षेत्र में फिर से बिजली के खंभे चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया। अब आख़िरकार पुलिस ने खंबे चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।