logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव; फिर हुआ कुछ ऐसा सुन दहल जाएगा दिल


गोंदिया:  जिले के गोरेगांव तहसील के देवुटोला शेत शिवार  में एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सबसे पहले शव की शिनाख्त  की गई।  मृत युवती आमगांव तहसील के मानेकसा (कालिमाटी) गांव की रहने वाली थी।  

जिसके बाद पुलिस ने मृतका के माता-पिता और रिश्तेदारों से पूछताछ की, जिससे खुलासा हुआ कि आरोपी मृतका का परिचित था। जांच के बाद पुलिस ने 38 वर्षीय शकील मुस्तफा सिद्दीकी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि मृतका उसके बच्चे की मां बनने वाली थी और उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने युवती को खेत में ले जाकर पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया। लेकिन आखिरकार आरोपी पकड़ा गया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है