logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत


गोंदिया: गोंदिया तहसील के दासगांव में साप्ताहिक बाजार के दिन एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने तीन साल की मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कथित लापरवाही के खिलाफ सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया और आरोपी ड्राइवर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

गोंदिया तहसील के दासगांव में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। बलमाटोला निवासी लक्ष्मीचंद सेवईवार अपनी तीन वर्षीय बेटी कुमारी पासी को लेकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बेहद तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात मालवाहक बोलेरो पिकअप ने मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ड्राइवर वाहन समेत मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को तुरंत दासगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लेकिन देर शाम तक आरोपी ड्राइवर और गाड़ी का पता न चलने से नाराज परिजनों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर न्याय की मांग शुरू कर दी।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की खबर मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेंद्र तुरकर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल हुए। इसके बाद रावणवाड़ी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को ढूंढकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दो महीने में तीसरा बड़ा हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों में इसी मार्ग पर तीन गंभीर हादसे हो चुके हैं। बाजार के दिन भारी वाहनों की एंट्री बंद करने और सड़क पर दोबारा स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) बनाने की मांग संबंधित विभाग से कई बार की गई थी। लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद आंदोलन शांत हुआ, लेकिन इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।