logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: देवरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 लाख कीमत से अधिक का सुगंधित तंबाकू किया जब्त


गोंदिया: महाराष्ट्र में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और गुटखा की पड़ोसी राज्यों से धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। गोंदिया जिले के देवरी में पुलिस ने प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी करते वाहन को पकड़ा है।  इस कार्रवाई में 46 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य से गोंदिया जिले के रास्ते प्रतिबंधित तंबाकू की तस्करी करने का खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय महामार्ग पर प्रतिबंधित सुगंधित तम्बाकू उत्पाद और  पान मसाला लाए जाने की सूचना के आधार पर देवरी पुलिस ने  रायपुर-नागपुर रोड पर भरेगांव गांव के पास नाकाबंदी की। इस दौरान वाहनों  की जांच की जा रही थी। 

इस समय एक ट्रक से सुगंधित तम्बाकू और पान मसाला जब्त किया गया। जब इस संबंध में ड्राइवर से पेपर मांगा गया तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थी। पुलिस ने चालक और क्लीनर को  हिरासत में ले लिया और प्रतिबंधित तंबाकू समेत 46 लाख 33 हजार रुपए का माल जब्त किया है।