logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: मामूली विवाद पर सरपंच पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: ग्राम पंचायत में बैठे सरपंच पर हमला. सरपंच का आरोप है कि पहले तो बहस हुई, उसके बाद मारपीट हुई और फिर चाकू से हमला कर दिया गया. पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को लेकर गांव में कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया.

गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तुमखेड़ा खुर्द के सरपंच आशीष हट्टीमारे (35) ग्राम पंचायत में बैठे थे. उस समय आरोपी प्रेमलाल मेंढे (55) का ग्राम पंचायत में बैठे सरपंच से विवाद हो गया और बाद में उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया. इस बीच, ग्राम पंचायत के बाहर बैठे अन्य सदस्यों के तुरंत सतर्क हो जाने से चाकू का हमला टल गया। और अन्य लोगों की मध्यस्थता से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया.

लेकिन आख़िरकार यह विवाद ग्राम पंचायत के अंदर से बाहर तक दोनों के बीच 'फ्रीस्टाइल' लड़ाई में आ गया. उस वक्त ग्राम पंचायत में मौजूद लोगों ने इस घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर फैला दिया. इसके बाद सरपंच ने गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमलाल मेंडे को गिरफ्तार कर लिया है।