logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: ट्रक छोड़ने के लिए मांगी एक लाख की रिश्वत, एसीबी ने तीन को किया गिरफ्तार


गोंदिया: जिले के गोरेगांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। गोरेगांव में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और  कंप्यूटर ऑपरेटर  को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए  गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गोरेगांव तहसील में एक रेत व्यापारी है और उसके एक ट्रक और उसके दोस्त के 6 पहिया ट्रक को 4 मार्च को बिना लाइसेंस के रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया था।  तहसील कार्यालय के उड़न दस्ते ने दोनों ट्रकों को गोरेगांव तहसील कार्यालय परिसर में लाया। 

शिकायतकर्ता ने एक ब्रास रेट के लिए 1 लाख 23 हजार 883 रुपये का भुगतान किया और इसकी रसीद भी तहसील कार्यालय में जमा कर दी।  लेकिन तहसीलदार ने ट्रक की चाबी नहीं दी उल्टा  कंप्यूटर ऑपरेटर गणवीर ने शिकायतकर्ता से प्रति वाहन 50 हजार यानी रुपये का भुगतान करने को कहा। 
 शिकायतकर्ता ने गोंदिया एसीबी में शिकायत कर दी।   

एसीबी ने जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी आरोपी किसन भदाने पर  रिश्वत मांगने का मामला दर्ज है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।