logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: करंट से तीन तेंदुआ का शिकार, वन विभाग ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


गोंदिया: जिले के देवरी तहसील में बिजली के करंट से तीन तेंदुआ का शिकार करने का मामला सामने आया है। देवरी-आमगांव मार्ग पर बिसेन की राइस मिल से लगे जंगल में हुई। वहीं इस मामले में वन विभाग ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दशरथ नंदगाये, अरुण राउत, देवराज मानकर और भाऊलाल राउत के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को देवरी-आमगांव मार्ग पर बिसेन की राइस मिल से लगे जंगल के पास ग्रामीणों ने तीन तेंदुआ को मरे दिखाई दिए। तीनों में एक मादा और दो नर तेंदुआ शामिल थे। इस बात की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। शुरूआती जाँच में शिकार के इरादे से तीनों तेंदुआ की करंट से इसे अंजाम दिया गया है। वन विभाग ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक वन संरक्षक राठौड़ ने इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

आरोपियों ने करंट से शिकार की बात काबुली 

पूछताछ में चारों आरोपियों ने करंट से शिकार करने की बात काबुल कर ली है। आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने जंगली सूअर पकड़ने के लिए बिजली के तार लगाए हुए थे। लेकिन तीनों तेंदुआ उसकी चपेट में आ गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ वन अधिनियम और कानूनों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।