logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: उद्धव गुट के नेता लोकेश यादव को अज्ञात ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती


गोंदिया: नगर परिषद के पूर्व नगरसेवक लोकेश (कल्लू) यादव पर आज सुबह करीब 11 बजे जानलेवा हमला हुआ. उन पर अज्ञात आरोपियों द्वारा फायरिंग की घटना उनके घर के पास हेमू कॉलोनी चौक पर घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के शहर अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक लोकेश (कल्लू) यादव (44) मोटरसाइकिल से अपने आवास से बाहर जा रहे थे, तभी दो-तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन पर गोली चला दी. फायरिंग के बाद आरोपी भाग गए।

लोकेश यादव को कमर में गोली लगी है. इलाके में मौजूद उनके दोस्तों ने घायल अवस्था में यादव को गोंदिया के कुंवर तिलक सिंह जिला सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद यहां के डॉक्टर ने उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया. घटना की खबर गोंदिया शहर में हवा की तरह फैल गई. घटना स्थल और बाद में केटीएस जिला सरकारी अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ देर के लिए पूरे शहर में तनाव हो गया.

सराफा लाइन की दुकानें बंद रहीं। स्थिति तब शांत हुई जब पुलिस ने तुरंत संवेदनशील इलाके में सुरक्षा तैनात कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी शूटरों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पुलिस की चार टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है.

देखें वीडियो: