logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बंद घर में सेंधमारी कर करीब साढ़े 11 लाख रुपयों के माल पर किया हाथ साफ


नागपुर: नागपुर के टीचर्स कॉलोनी जाफर नगर में  अज्ञात नकाबपोश आरोपी ने एक बंद घर में सेंधमारी कर करीब साढ़े 11 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया। इस It's के समय पीड़ित परिवार घर को ताला लगाकर चंद्रपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिया है जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी महिला टीचर्स कॉलोनी जाफर नगर निवासी शबाना जुल्फेकार अली बताई जा रही है जो कि अपने 2 बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति विदेश में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। 21 सितंबर की दोपहर फरियादी अपने दोनों बच्चों के साथ चंद्रपुर में किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। 

इस दौरान अज्ञान चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर 180000 रुपए की नगदी और 23 तोले सोना के आभूषणों सहित करीब साढ़े लाख रूपयो के माल पर हाथ साफ कर लिया। महिला जब 24 सितंबर को  अपने घर वापस पहुंची तभी उन्हें इस चोरी की बात का पता चला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात नक़ाबपोश चोर दिखाई दिया है जिसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है।