logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) के रामदासपेठ इलाके (Ramdaspeth Area) में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक आशीष अपार्टमेंट के पांचवी माले की खिड़की के सज्जे में फंस गया। करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का अंत पुलिस और फायर ब्रिगेड के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ हुआ। इस पूरी घटना में UCN न्यूज़ के कर्मचारियों की सतर्कता ने एक युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, वाड़ी निवासी आकाश तिवारी का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण उसकी पत्नी धंतोली स्थित अपने मायके में रह रही थी। रविवार को आकाश शराब के नशे में अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। वहां फिर से पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

जान बचाने के लिए छत पर चढ़ा युवक

विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। ससुराल वालों के गुस्से से बचने के लिए आकाश वहां से भाग निकला और पास ही रामदासपेठ स्थित आशिष अपार्टमेंट की छत पर जा चढ़ा। छिपने की कोशिश में पाइपों के जरिए  खिड़की के ऊपर बने सज्जे पर जाकर बैठ गया, लेकिन वहां से वापस निकल पाना उसके लिए नामुमकिन हो गया।

UCN न्यूज़ की टीम ने दिखाई सूझबूझ

युवक को खतरनाक स्थिति में फंसे देख UCN न्यूज़ के कर्मचारियों ने बिना देर किए तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) को सूचित किया। जब तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची, तब तक न्यूज़ टीम के सदस्य लगातार युवक से बातचीत करते रहे। घबराहट और नशे के कारण युवक बार-बार बेहोश हो रहा था, लेकिन टीम के सदस्य उसे बातों में उलझाकर सामान्य रखने की कोशिश करती रही ताकि वह नीचे न गिर जाए।

सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित नीचे उतारा। सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली।