logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

मानवता शर्मसार! भंडारा में 13 साल की मासूम से दरिंदगी, 4 माह की गर्भवती हुई पीड़िता


भंडारा: महाराष्ट्र में मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। एक ओर जहां पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची की हत्या और अत्याचार के जख्म अभी भरे भी नहीं थे, वहीं अब भंडारा जिले के लाखणी से एक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय दरिंदे ने अपनी पड़ोसी 13 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिससे वह अब 4 महीने की गर्भवती है।

घर में अकेली पाकर किया अत्याचार

यह सनसनीखेज मामला लाखणी तहसील का है। आरोपी का नाम रतनलाल उर्फ जागेश्वर सुरचंद कुळमते (50) है। दिसंबर महीने में पीड़ित बच्ची आरोपी के घर सब्जी लेने गई थी। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे ने मासूम को डराया कि अगर किसी को बताया तो वह उसके माता-पिता को जान से मार देगा। 

डर के कारण बच्ची चुप रही, लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और शारीरिक बदलाव दिखे, तो परिजनों ने मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट में वह 4 महीने की गर्भवती पाई गई। परिजनों की शिकायत पर लाखणी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।