logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बच्चे के रोने से पति हुआ परेशान, पत्नी का गला रेत कर उतारा मौत के घाट


नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार  शाम को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में चाकू से अपनी ही पत्नी की गर्दन रेत दी. इसके बाद पेट पर भी वार किया. हालांकि कुछ देर बाद खुद ही वह उसे अस्पताल ले गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक स्नेह कालोनी, प्रकाशनगर निवासी बिस्ताबाई चंद्रदयाल मसकुले (25) बताई जा रही है. पुलिस ने उसके पति चंद्रदयाल समलू मसकुले (26) को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 3 वर्ष का बच्चा भी है. दोनों सिवनी मध्यप्रदेश के रहने वाले है और मजदूरी के लिए नागपुर आए थे. गुरुवार शाम 4 बजे के दौरान बच्चा भूख लगने के कारण बार-बार मां से खाना मांग रहा था. बिस्ताबाई उसके भोजन की तैयारी कर ही रही थी. उसी दौरान चंद्रदयाल का आग बबूला हो गया और उसने पत्नी के साथ गालीगलौज और विवाद शुरु कर दिया. कुछ देर में ही दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा. इसी झगड़े में चंद्रदयाल ने आपा खोया और किचन में रखा चाकू उठाकर बिस्ताबाई की गर्दन पर वार कर दिया. इसके बाद भी उसने पेट पर चाकू से वार किया. बिस्ता वहीं बेहोश होकर गिर गई. 

कुछ देर बाद चंद्रदयाल का गुस्सा शांत हुआ और उसने लोगों से मदद मांगी. खुद ही उसे आटो में डालकर मानकापुर के निजी अस्पताल ले गया. डाक्टर ने जांच करते ही बिस्ता को मृत घोषित कर दिया. 

घटना की जानकारी मिलते ही मानकापुर की थानेदार शुभांगी वानखेड़े दलबल के साथ मौके पर पहूंची. डीसीपी जोन 2 राहुल मदने ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चंद्रदयाल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.