logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मामूली विवाद में भाला मारकर की दोस्त की हत्या, किए 10 से 12 वार, मोर्शी पुलिस के सामने किया सरेंडर


अमरावती: मोर्शी तहसील के पारडी में पिंपलखुटा रोड पर एक पानी की टंकी के पास एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की लकड़ी पीटकर और भाले से दस से बारह बार वार करके बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का नाम नामदेव भिवकुंडे है।

यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नामदेव भिवकुंडे का दोस्त फागु युवनाते घर पर खाने के लिए मटन लेकर आया था। दोनों ने फागु के घर पर खाना खाने से पहले शराब पी। इसके बाद उनमें बहस हो गई। तभी नामदेव ने कहा कि मुझे घर पर छोड़ दो, तुम मेरे मित्र नहीं हो।

इसके बाद विवाद और बढ़ गया। फिर फगु ने नामदेव भिवकुंडे पर भाले से वार कर दिया और नामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मोर्शी ठाणे पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

मोर्शी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और नामदेव के खून से लथपथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्शी के उपजिला अस्पताल भेज दिया। थानेदार श्रीराम लांबाडे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।