logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में आईपीएल सटोरियों का आतंक, नागरिकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: देशभर में इस समय आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन चल रहा है, और इस टूर्नामेंट पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। इसका व्यापक प्रभाव चंद्रपुर शहर में भी देखने को मिल रहा है, जहां क्रिकेट सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। हालांकि, स्थानीय पुलिस विभाग आईपीएल सट्टेबाजी पर कड़ी नजर रख रहा है, फिर भी कुछ सटोरिए खुलेआम इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह खुलासा हुआ कि इन सटोरियों के संबंध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हुए हैं। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी और सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए थे।

प्रदीप, पारस और राकेश खुलेआम दे रहे हैं चुनौती

आईपीएल सीजन शुरू होते ही चंद्रपुर के कुछ बड़े सटोरिए फिर से सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदीप, पारस और राकेश नामक तीन व्यक्ति खुलेआम क्रिकेट सट्टेबाजी का अवैध धंधा चला रहे हैं। इनका नेटवर्क पूरे शहर में फैला हुआ है, और ये कई नागरिकों को विभिन्न तरीकों से फंसा कर सट्टे की लत लगा रहे हैं।इन सटोरियों की वजह से कई परिवार तबाह हो चुके हैं। लोग बड़ी आर्थिक परेशानियों में फंस रहे हैं, फिर भी प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। यही कारण है कि शहर के नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है और वे इन तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन सतर्क, लेकिन बड़ी कार्रवाई का इंतजार

पुलिस विभाग भी सटोरियों पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, नागरिकों का मानना है कि प्रशासन को और सख्त रुख अपनाना चाहिए। आईपीएल के नाम पर चल रहे इस सट्टेबाजी नेटवर्क में युवाओं की एक बड़ी संख्या फंसती जा रही है। इसलिए नागरिकों की मांग है कि इस सट्टेबाजी गिरोह के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाएं।