logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चलते ऑटो से चोरी हुए 2.75 लाख रुपयों के गहने, पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी, कन्हान से महिला चोर को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत एक चलते ऑटो से नजर चुरा कर महिला यात्री के 2,75,000 रूपयों के गहने चोरी हुए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने तलाश शुरू कर अब चोर को पकड़ लिया। वास्तव में चोर ऑटो में सवार दूसरी महिला ही निकली। पुलिस ने इस महिला को टोली कन्हान से पकड़ा है उसके पास से चोरी के माल को भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला आरोपी विवेकानंद नगर, टोली कन्हान निवासी सविता सोपराज शेंडे बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी आर्वी निवासी उर्मिला अशोक भुजबले  29 अगस्त को बस से अपनी बेटी के साथ छत्रपति नगर चौक पहुंची थी और यहां से म्हालगी नगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आने के लिए एक ऑटो में सवार हुई।

इस ऑटो में पहले से ही 40 से 45 आयु वर्ग की एक महिला ने नजर चुराकर उसके पर्स से करीब 2 लाख 75 हजार रुपयों के गहनों को उड़ा लिया था। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद यह आरोपी महिला मानेवाड़ा चौक पर ऑटो से उतर गई।