logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

डीपी में सिर्फ अपनी फोटो लगाओ पति को इतना कह पत्नी ट्रेन के सामने कूद गई


भंडारा: आपल्या ट्रेन के सामने आकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली.मरने से पहले पति के साथ फोन के माध्यम से हुई बातचीत में मृत महिला ने अपने पति से कहा की "तुम अपनी व्हाट्स एप डीपी बदल लो,डीपी में हम दोनों की जो फोटो लगी है उसकी जगह सिर्फ अपनी फोटो लगाओ" पति के साथ बातचीत ख़त्म होने के बाद महिला भंडारा रोड रेलवे स्टेशन पहुंची और मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली.यह घटना सोमवार शाम पांच बजे के आस पास की है.मृत महिला 40 वर्षीय कलावती मलेवार है जो योग शिक्षिका और एलआयसी एजेंट थी.जिले की मोहाडी तहसील के  मोहगाव देवी निवासी कलावती को दो बच्चे है.बच्ची डीफॉर्म कर रही है जबकि बच्चा 9 वी कक्षा का छात्र है.कलावती का पति राईस मील में नौकरी करता है.कलावती ने वरठी में योग शिक्षा की शुरुआत की थी.वो रोज मोहगांव से वरठी योग की क्लास लेने आया करती थी.परिवार ने बताया की बीते डेढ़ महीने से कलावती कटी-कटी सी लग रही थी.सोमवार शाम को उसने अपने पति को फोन किया।इस दौरान दोनों के बीच जो संभाषण हुआ वो था तो महत्वपूर्ण लेकिन पति उसकी बातों का अर्थ नहीं समझ पाया। कलावती ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण फ़िलहाल अज्ञात है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.