logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलमना हत्या मामला: पांच महीने बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: कलमना थाना अंतर्गत अप्रैल 2023 में हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को पांच चार महीने में बाद गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

कलमना पुलिस थाने के कामठी रोड स्थित पावनगाँव शिवार में 13 अप्रैल की सुबह एक खेत मे अंदाजन 28 से 32 आयु वर्ग के एक युवक का शव पुलिस को मिला था। उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को भूषण चौधरी नामक व्यक्ति के खेत में ले जाकर फेंक दिया था। इस शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों रविंद्र शर्मा, रितेश खडगी और अरविंद कटरे को गोपनीय जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार किया है जबकि इस हत्या के सूत्रधार करण उर्फ माया बारसकर की कैंसर की वजह से मौत हो गई है।

दरअसल 12 अप्रैल को आरोपियों ने जमकर करण बारस्कर के ऑटो में बैठकर शराब पी इसके बाद वे रात के समय पावन गांव नहर के पास पहुंचे और वहां पर आने जाने वाले लोगों को रात के समय लूटपाट के इरादे से तंग करने लगे ।इस दौरान इस अज्ञात युवक को स्प्लेंडर गाड़ी पर जाते हुए आरोपियों ने रोका और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके पास का मोबाइल फोन और 200,000 की नगदी भी छीन ली। हत्या करने के बाद आरोपी इस युवक के शव को ऑटो में डालकर थोड़ी दूर ही स्थित सुनसान जगह पर डालकर भाग गए। 

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस हत्या का सूत्रधार कारण बारसकर है और उसी ने युवक की हत्या की और बाद में उसके शव को ठिकाने लगा दिया। हालांकि अब भी युवक की पहचान नहीं हो पाई है जो एक पहली बनकर पुलिस के सामने है। इस शव की पहचान बताने वाले शख्स को नागपुर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था। कलमना पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।