logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: कत्लखाने पर पुलिस का छापा, 13 मवेशियों को पुलिस ने कराया मुक्त, करीब दो लाख रुपये का माल जब्त


नागपुर: जुनी कामठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कत्लखाने पर छापा मारा। इस दौरान कत्ल के लिए क्रूरता से बांधकर रखे गए 13 मवेशियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने करीब 1 लाख 95 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नालापार मस्जिद से नया बाजार जाने वाले रास्ते पर स्थित एक टिन शेड में मवेशियों को कत्ल के उद्देश्य से बांधकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सिपाही शारिक जहांगीर खान और उनकी टीम ने मौके पर छापा मारा। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया और आरोपी को हिरासत में लिया। जब्त किए गए सभी मवेशियों को पारडी स्थित गौसेवा समिति में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।