logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सावनेर तहसील के खापा की घटना, सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की की अश्लील फोटो-वीडियो पोस्ट कर किया शोषण


नागपुर: सावनेर तहसील के खापा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खापा की एक नाबालिग लड़की के सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट करके मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़ित की ओर से खापा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोपियों के नाम धीरज हिवरकर, वेदांत आवते गोलू लिखार, विकास हेडाऊ, लक्की धर्मीक सभी खापा निवासी हैं. उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ खापा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जाँच जारी है।
 
खापा पोलीस की लचर कार्यप्रणाली से मामला दर्ज कराने में देरी होती देख खापा थाना क्षेत्र में संतप्त नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रीत होने लगे. थाना परिसर में उमडती भीड़ तथा लोगों के आक्रोश को देखते हुए वरीष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गयी.  थाने में लोगों की भीड़ होने के कारण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीवाईएसपी अजय चांदखेड़े ने संतप्त भीड़ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में एक युवक ने पीड़िता से प्रेम संबंध बनाकर उक्त युवती को धोखा देकर उसके साथ अनेको बार दुराचार किया और युवती की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम करने की साजिश रची और उसके जरिए युवती को ब्लैकमेल कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता रहा. तथा इसी के आधारपर उसे धमकी देकर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा. 

सोमवार को रात 12 से एक बजे के बीच पीड़िता के माता-पिता पीड़िता को विश्वास में लेकर थाने पहुंचे और प्रारंभिक शिकायत दर्ज की गयी. आरोपी युवक फरार है और स्थानीय पुलिस तथा अपराध शाखा फरार अपराधियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 354 ए, धारा 354 डी, धारा 504 और धारा 376, पॉक्सो तहत दर्ज मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इस घटना की आगे की जांच एसपी हर्ष पोद्दार और डीवाईएसपी अजय चांदखेड़े के मार्गदर्शन में सावनेर पुलिस निरीक्षक रवींद्र मानकर और खापा पुलिस सहायक उपनिरीक्षक मनोज खडसे कर रहे हैं.