logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: अपहरण कर मांगी डेढ़ लाख की फिरौती, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार  


लाखनी: भंडारा जिले के लाखनी तहसील के सिंधीपार/मुंडीपार में बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति का अपहरण कर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में लाखनी पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी तिरोड़ा निवासी धीरज येडेकर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाखनी तहसील के सिंधीपार/मुंडीपार गांव के नरेश येलेकर के घर पर दो अज्ञात पुरुषों और एक महिला ने सीने पर चाकू और बंदूक रखकर डेढ़ लाख की फिरौती, चेक और आधार कार्ड देने के लिए धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने येडेकर के साथ मारपीट कर उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और येडेकर के पुत्र को फ़ोन कर डेढ़ लाख की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। 


पीड़ित के पुत्र ने लाखनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद भंडारा के पुलिस अधीक्षक रोहित मतानी और पुलिस अधिकारी सुशांत सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे ने दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की और पीड़ित नरेश येडेकर को छुड़ाया. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला  दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।