logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Kolhapur Riots: विजय वडेट्टीवार का सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- कोल्हापुर हिंसा सरकार द्वारा प्रायोजित


चंद्रपुर: कोल्हापुर में हुई हिंसा (Kolhapur Riots) को लेकर विपक्षी दल राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) पर हमलावर है। वहीं इस आरोप पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार (VIjay Vadettiwar) ने गंभीर आरोप लगाया है। वडेट्टीवार ने हिंसा को सरकार द्वारा प्रायोजित बताते हुए कहा कि, “इसके लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। कराए आगये सर्वे में बिछड़ने के बाद राज्य की सरकार ने जातियों में भेद उत्पन्न करने के लिए यह सब किया है।”

अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “कोल्हापुर दंगों की योजना बनाई गई थी। उसे लेकर सरकार पर ऊँगली उठना लाजमी है। पिछले तीन से चार महीनों में राज्य में चुनाव को लेकर सर्वे किए गए। उनके खिलाफ जाने के बाद, सरकार ने राज्य में सांप्रदायिक दरार पैदा करना शुरू कर दिया है। कोल्हापुर की घटना इसी का नतीजा है। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है, इस सरकार का विश्वास उठ चुका है। इस सरकार के पास वोटों को बांटने के अलावा कोई चारा नहीं है।”

सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल

मुंबई में युवती के बलात्कार और हत्या मामले पर भी कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधा। वडेट्टीवार ने कहा, “साथ ही मुंबई के हॉस्टल में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं के शोषण में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है। सरकार अपनी सुरक्षा के लिए लड़ रही है।”