logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे


भंडारा: भंडारा जिले के लाखांदूर तहसील के विरली खुर्द गांव में आंगनवाड़ी की इमारत का स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय आंगनवाड़ी के बच्चों को बाहर निकाला जा रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

भंडारा जिले के लाखांदूर तालुका के विरली खुर्द में आंगनवाड़ी क्रमांक-1 की इमारत में 14 अगस्त को अचानक स्लैब के प्लास्टर का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के वक्त आंगनवाड़ी में बच्चे मौजूद थे, लेकिन उन्हें बाहर निकाला जा रहा था। इसी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। घटना के बाद स्लैब का प्लास्टर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद आंगनवाड़ी की इमारत की सुरक्षा और उसकी मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इमारत की हालत को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों की मांग है कि किसी बड़े हादसे से पहले संबंधित प्रशासन तत्काल आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण करे और जरूरत के अनुसार इमारत की मरम्मत कराए। साथ ही, यदि इमारत बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है तो उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।