logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सदर फ्लाईओवर में बड़ा हादसा, कार ने दोपहिया को मारी टक्कर; निचे गिर युवक की मौत


नागपुर: सदर फ्लाईओवर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ़्तार कार ने दोपहिया को मारी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा फ्लाईओवर के निचे गिर गया। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। हादसा सदर हल्दीराम टी पॉइंट पर हुआ। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहिया क्रमांक MH31CE6366 में सवार दो लोग काटोल रोड से सदर की तरफ आ आरहे थे। वहीं मारुती अर्टिगा सदर से काटोल की तरफ जा रही थी। जैसे ही दोपहिया हल्दीराम टी पॉइंट के पास पहुंची। सामने से आती तेज रफ़्तार कार ने उसे रॉन्ग साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार दोपहिया को घसीटने हुए कई लेकर गई और फ्लाईओवर की सुरक्षा दिवार से टकरा गई। 

सुरक्षा दिवार में टकराने के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोपहिया में पीछे बैठा व्यक्ति उड़कर फ्लाईओवर के निचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल है उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे मेयो अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।