logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज


नागपुर: प्रतिबंधित और विदेशी सिगरेटों के खिलाफ नागपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। नवीन कामठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रबुद्ध नगर में क्राइम ब्रांच के NDPS दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट का जखीरा जब्त किया है।

कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कामठी के प्रबुद्ध नगर स्थित 'बाबा नानक प्रोविजन' स्टोर्स में अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बेची जा रही है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा, जहां से अलग-अलग विदेशी ब्रांड्स की सिगरेट बरामद हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी राजा सचदेव (निवासी सिंधी कैंप, कामठी) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नियमों की सरेआम धज्जियां
पुलिस द्वारा जब्त किए गए सिगरेट के पैकेटों पर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनिवार्य की गई वैधानिक चेतावनी (Statutory Warning) नहीं थी। साथ ही, इन पैकेटों पर निर्माण तिथि (Manufacturing Date) और एक्सपायरी डेट का भी उल्लेख नहीं था। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने निजी आर्थिक फायदे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए इन प्रतिबंधित सिगरेटों की अवैध बिक्री कर रहा था।

स्मगलिंग के तार जुड़ने की आशंका
पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि विदेशी सिगरेट का यह इतना बड़ा स्टॉक भारत में आया कैसे? प्राथमिक अनुमान के अनुसार, यह माल स्मगलिंग के जरिए लाया गया हो सकता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और मुख्य आपूर्तिकर्ता (Supplier) की तलाश में जुट गई है।

'ऑपरेशन थंडर' के तहत बड़ी सफलता
पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल की संकल्पना से शुरू किए गए 'ऑपरेशन थंडर' के तहत यह कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच के NDPS दस्ते के पुलिस निरीक्षक गजानन गुल्हाने के मार्गदर्शन में टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।