logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

UCN News की खबर का बड़ा असर: पुलिस की टोपी पहनकर बैलगाड़ी से रेती चोरी करने वाले पर आरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील के अंतर्गत आने वाले आरोली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की टोपी पहनकर धड़ल्ले से बैलगाड़ी के जरिए रेती चोरी की जा रही थी। इस पूरे मामले को UCN News ने 25 जून को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। अब इस मामले में आरोली थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

UCN News के खुलासे के बाद आरोपी की हुई पहचान
आरोली थाना इंचार्ज (PSI) स्नेहल राउत के अनुसार, UCN News पर समाचार दिखाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस की कैप पहनकर बैलगाड़ी से रेती ढोने वाले इस युवक की पहचान भांडेवाड़ी निवासी जितेंद्र मरस्कोल्हे के रूप में की गई है।

धारा 168 का नोटिस देकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ
थाना प्रभारी स्नेहल राउत ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आरोपी युवक जितेंद्र मरस्कोल्हे को धारा 168 का नोटिस थमाया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी के पास आखिरकार पुलिस विभाग की आधिकारिक टोपी कहां से आई और इसके पीछे किसका हाथ है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह इस रेती को अपने निजी घर के इस्तेमाल के लिए लेकर जा रहा था। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।