logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईसीआईसीआई बैंक गोल्ड लोन घोटाले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी कबाड़ विक्रेता सचिन राउत गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में आईसीआईसीआई बैंक के बहुचर्चित गोल्ड लोन घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और कबाड़ विक्रेता सचिन राउत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गिरोह ने नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर बैंक से फर्जी गोल्ड लोन हासिल किए और बैंक को करीब 23 करोड़ 31 लाख रुपए का चूना लगाया।

धंतोली पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मनीष नगर, मेडिकल चौक, नरसाला, काटोल रोड, अजनी चौक, छत्रपति चौक, वर्धा रोड, प्रतापनगर और नंदनवन स्थित बैंक शाखाओं की जांच की। जांच के दौरान 152 फर्जी गोल्ड लोन खातों का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, सचिन राउत ने पहले अपने नाम पर लोन लेकर बैंक में साख बनाई और बाद में मजदूरों, परिचितों तथा फर्जी नामों पर गोल्ड लोन पास करवाने का कथित खेल शुरू किया।

इस मामले में बैंक मैनेजर पंकज केकतपूरे, उप-प्रबंधक प्रकाश अवस्थी, सहित दिनेश नागपुरे और आशीष  वंजारी  की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि गोल्ड वैल्यूअर ने नकली गहनों को असली बताकर रिपोर्ट दी और इसके बदले रिश्वत ली। वहीं, ऑडिटरों पर भी पैसे लेकर फर्जी गोल्ड लोन को क्लीन चिट देने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी कर्जदारों की सूची, वाहन और बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी सचिन राउत की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच के जरिए पूरे नेटवर्क और रकम की रिकवरी का पता लगाने में जुटी है।