logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा: चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत


अमरावती: अमरावती (Amravati) के समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Super Express-way) पर आज रविवार (28 जून) की दोपहर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। धामणगांव रेलवे सीमा के अंतर्गत आने वाले समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में चंद्रपुर (Chandrapur) के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जीवने परिवार अकोला में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैगनआर कार से रवाना हुआ था। इसी दौरान अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे तहसील क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 106 के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार में सवार सभी पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान आरती जीवने, भास्कर जीवने, महादेव जीवने, त्रिशा जीवने और लता जीवने के रूप में हुई है। सभी मृतक चंद्रपुर शहर के बाबूपेठ क्षेत्र के निवासी थे।

हादसे ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

समृद्धि महामार्ग को राज्य का सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार मार्ग माना जाता है, लेकिन लगातार हो रहे गंभीर हादसे इस दावे के सामने चुनौती बनकर खड़े हैं। तेज रफ्तार, वाहन चालकों की लापरवाही, सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और सुरक्षा नियमों के पालन में कमी जैसे कारण बार-बार दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं।

इस हादसे में भी प्राथमिक जांच में तेज गति को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि कंटेनर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

एक परिवार उजड़ा, शहर में शोक

हादसे की सूचना मिलते ही बाबूपेठ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिन लोगों के साथ कुछ घंटे पहले तक एक परिवार यात्रा पर निकला था, वही परिवार अब कभी वापस नहीं लौटेगा, इस बात ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। समृद्धि महामार्ग पर बढ़ते हादसे एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या केवल बेहतर सड़कें बनाना पर्याप्त है, या फिर सुरक्षित यातायात के लिए निगरानी, गति नियंत्रण और सख्त नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है? यह हादसा सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है।