logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मलकापुर पुलिस ने पकड़ा हरियाणा का ट्रक, करीब 86 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त


बुलढाणा: जिले के मलकापुर शहर पुलिस ने रात में बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा के एक ट्रक को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा जिसमें से प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू मिला। इस माल की कुल कीमत करीब 86 लाख रुपये है। 

मलकापुर शहर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 से भुसावल की ओर जा रहा है। कंटेनर को पुलिस ने रोका तो पता चला कि कंटेनर हरियाणा का है। पुलिस ने कंटेनर में सामान के बारे में पूछताछ की तो चालक ने गोलमोल जवाब दिया।

पुलिस ने वीडियो कैमरे की मदद से कंटेनर की जांच की तो उसमें गुटखा और तंबाकू मिला। ट्रक का पंचनामा कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

कंटेनर में 63 लाख 36 हजार रुपए का गुटखा मिला। पुलिस ने गुटखा और कंटेनर को जब्त कर लिया है और कंटेनर चालक शहीद रहमत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।