logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: DRI की कार्रवाई में बचाए गए 995 दुर्लभ कछुओं में 223 की हुई मौत, आरोपियों को 7 दिन का पीसीआर


नागपुर: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नागपुर, भोपाल और चेन्नई में गंगा में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के दुर्लभ 955 जीवित कछुओं को बरामद किया था और 6 तस्करों को गिरफ्तार किया था. इसमें डीआरआई ने सिर्फ नागपुर से 541 कछुए बरामद किये थे। साथ ही डीआरआई ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.   

जानकारी है कि आईआरआई द्वारा बचाए गए 955 दुर्लभ कछुओं में से 223 कछुओं की ओवर क्राउडिंग के कारण मौत हो गई है. दरअसल, तस्करों ने जिस बॉक्स में कछुओं को रखा था वह साइज़ के हिसाब से छोटा होने के कारण कछुओं की मौत हुई है.    

इस कार्रवाई में नागपुर पकड़े गए तीनों आरोपियों को 7 दिन का पीसीआर मिला है. पाए गए कछुओं की खेप में कई कछुए दुर्लभ प्रजाति के थे. नागपुर में 3, भोपाल में 2 और चेन्नई में 1 आरोपी को पकड़ा गया था. तीनों स्थानों पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. 

नागपुर में जीटी एक्सप्रेस में तस्करों को पकड़ा गया था. कार्रवाई में आरपीएफ, सीआईबी के अधिकारियों ने सहयोग किया था और तस्करों को पकड़ने में मदद दी थी. 

नागपुर से ही सबसे अधिक 541 कछुए बराबद किए गए थे. डीआरआई ने तीनों स्थानों पर पकड़े गए कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया था.