logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 50 रुपये के खाने के लिए वृद्ध की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: तूने मुझे दाल राइस कम दिया है इस विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। वाड़ी थाना अंतर्गत एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अरविंदराव बर्बादे (75) की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने के देवराव उर्फ़ वासुदेव रमेशराव बारस्कर (38), वर्धा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक मजदूर है और पिछले दो साल से वाड़ी के फूटपाथ में रहता था।
 

पुलिस से मिली जानकारी, आरोपी और मृतक पिछले दो महीने से एक दूसरे को जानते थे। 21 सितंबर को मृतक ने आरोपी को दारू के लिए 40 रुपये दिया। वहीं मृतक ने 50 रुपये का दाल चावल खरीदकर लाया। दोनों ने बैठकर पहले दारू की, इसके बाद बैठकर खाना खाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। तूने ज्यादा खा लिया और मुझे कम दिया कहते हुए आरोपी ने डंडे ने बुजुर्ग के सर पर हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 
 

थोड़ी देर बाद कुछ लोगो ने बुजुर्ग की लाश जो पड़ी देखि इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

26 सीसीटीवी फुटेज खंगाले 
 

पुलिस से हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके में लगे हुए 26 सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटवी जांच में एक वीडियो में घटना स्थल से कुछ दुरी पर के व्यक्ति को जाते हुए दिखा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे ढूढ़ना शुरू किया। इसके बाद 23 सितंबर को सीताबर्डी से उसे गिरफ्तार किया गया। पहले तो आरोपी ने हत्या करने की बात से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस से सख्ती से पूछा तो उसने अपराध करने की बात कबुल कर ली। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
 

बुजुर्ग नहीं रहता था परिवार के साथ 
 

मृतक के बेटे से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पिछले दो साल से परिवार से अलग रहता था। वह सड़क पर घूमने वाले भिखारियों के साथ रहता था। कोई काम मिला तो करना नहीं तो सड़क पर पड़े रहना। परिवार वालों ने कई बार उसे घर वापस ले गए, लेकिन वह कुछ दिन रह कर फिर आ जाता था। जिस दिन उसकी हत्या हुई उस दिन भी वह अपने घर से आया था।