logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर के गिट्टी खदान थाना क्षेत्र से एक  दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय एक शादीशुदा युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से सात से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मानकापुर थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी पहचान साल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी हर्ष मुकेश उके  से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि हर्ष को उसके नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में जब पीड़िता को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने उसके साथ संबंध तोड़ दिए।

जब पीड़िता ने शादी करने से इनकार किया तो आरोपी उग्र हो गया। उसने किशोरी के साथ हाथ-मुक्की से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने गिट्टी खदान थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।